कोडिंग से सीखे ऑनलाइन गेम बनाना

              कोडिंग से सीखे ऑनलाइन गेम बनाना 

What is Coding for Kids? - Thimble Online STEM Classes

अगर कोडिंग  के जरिये ऑनलाइन गेम डेवलप करना चाहते हैं , तो इससे जुड़े कई प्लेटफॉर्म हैं , यहाँ से बुनियादी बातों को सीखा जा सकता है : 

                               लाइटबोट

Light-Bot 2.0 - A Game Teaching Programming - 404 Tech Support

बच्चों के लिए लाइटबोट एक बेहतरीन प्लेटफार्म है।  यहाँ पर गेम खेलते -खेलते कोडिंग  के बेसिक सीख सकते हैं।   यह 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए परफेक्ट है।  इसे बच्चों व किशोरों को ध्यान में रखकर डेवलप किया गया है।  इससे उन्हें स्किल्स को सीखने का मौका भी मिलता  है। यहाँ पर उन्हें कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के पीछे की लॉजिक और कोडिंग के बेसिक कांसेप्ट को समझने में मदद मिलगी। यह एक फन गेम भी हो सकता है , क्योंकि यहाँ पर पजल आधारित कोडिंग गेम्स भी मिलेंगे।  इससे कोडिंग के 20 लेवल्स है , जिन्हें स्टेप बाय स्टेप सॉल्व करते हुए आगे बढ़ सकते हैं।  यहाँ कोडिंग पज़ल्स को सॉल्व करने में काफी आनंद आयेगा।  इसे एंड्राइड और ios के लिए डाउनलोड किया जा सकता है।  

                                     कोडेबल

Hour Of Code Bal Bharti School Students Bhopal 2016 | Mukesh Pathak

 ऑनलाइन कोडिंग सीखने के लिए कोडेबल की मदद भी ली जा सकती है।  हलाकि यह केवल ios users के लिए ही उपलब्ध है। इसमें कोडिंग सीखने के लिए फ्री और पेड दोनों ही वर्जन मिलते हैं।  इसकी मदद से जावा स्क्रिप्ट , html , पाइथन , जावा , css  और दूसरे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज  के बेसिक्स सीख सकते हैं।  इसमें कोडिंग  के दौरान कही गलती करते  हैं , तो फिर सुझाव भी मिलते रहेगें ।  इससे कोडिंग करना आसान हो जाता है।  यहाँ पर हर लेसन का इंस्ट्रक्शन मटेरियल सम्बन्धित वोकैबलरी और वर्ड और दूसरे एक्स्ट्रा मेटेरियल मिलेगें। अच्छी बात यह है की app भी गेम की तरह है , जिससे बच्चों को आसान तरीके से कोडिंग सीखने में काफी मदद मिल सकती है।  शुरुवात बेसिक लेवल से कर सकते हैं। 

                               गेमसलाद      

GameSalad

गेम सलाद की खास बात यह है की यहाँ पर आसानी से गेम डेवेलोप कर सकते हैं। अगर आप कोडिंग नहीं जानते हैं , तब भी इस सॉफ्टवेयर की मदद से गेम तैयार कर सकते हैं।  इसके लिए आपको बस विसुअल को ड्रैग एंड ड्राप करना होगा।  इसके लिए आपको यहाँ पर एक बड़ी लाइब्रेरी मिलेगी , जिसकी मदद से गेम को तैयार कारना आसान हो जायेगा।  इसमें गेम की लिए बेसिक और एडवांस्ड फीचर मिलते हैं।  डेवलपर अपनी सुविधा के हिसाब से इसे चुन सकते हैं की उन्हें बेसिक गेम तैयार करना या एडवांस्ड।  एक बार गेम तैयार हो जाने के बाद आप प्रीव्यू फीचर की मदद से गेम को टेस्ट भी कर सकते हैं।  इसका फ्री वर्जन आपको गेम बनाने , प्रीव्यू और उन्हें वेव व ios प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने की अनुमति देता है , जबकि इसका प्रो वर्जन आपको गेम को मोनेटाइज करने और उसे गूगल प्ले स्टोर , विंडोज पर पब्लिश करने की सुभीधा देता है।  इसके फ्री वर्जन मदद से गेम बनाना सीख सकते हैं , यदि इसमें मास्टर बन जाते हैं ,तो प्रो वर्जन को तरय कर सकते हैं।  

 

Post a Comment

Previous Post Next Post