फोन खोने पर ऐसे करें PAYMENT APPS को BLOCK
आपने सोचा है की फ़ोन चोरी या फिर खो जाने की स्थिति में Payment Apps को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है। भारत में लोग Paytm,Google pay,Phone pay आदि जैसे Payment Apps का खूब इस्तमाल करते हैं। अधिकतर users के UPI से जुड़ा कम से कम एक Payment app जरूर होता है। वैसे ,UPI किसी को भुगतान करने या पैसे ट्रांसफर करने का एक सुरक्षित और आसान तरीका है। लेकिन यदि किसी के पास आपके फ़ोन तक पहुँच है ,तो वह इसका गलत इस्तमाल भी कर सकता है। यदि आपका फोन खो जाता है या फिर चोरी हो जाता है,तो इन सेवाओं को एक्सेस करने से रोकने के लिये कुछ कदम उठा सकते हैं।
आइये जाने फ़ोन खो जाने की स्थिति में Paytm ,Google pay या phone pay को कैसे bloc किया जा सकता है :
PAYTM ACCOUNT
फ़ोन की चोरी या खो जाने स्थिति में अपने paytm account को अस्थाई रूप से block कर सकते हैं। इसका तरीका आसान है।
- Paytm Payments Bank हेल्पलाइन नंबर 01204456456 पर कॉल करें। लास्ट फ़ोन के लिए विकल्प चुने। इसके बाद एक अलग नम्बर दर्ज करने का विकल्प चुने और अपना खोया हुआ फ़ोन नम्बर दर्ज करें।
|
|
| PAYTM |
- इसके बाद एक अलग नंबर दर्ज करने का विकल्प चुने और अपना खोया हुआ फ़ोन नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद सभी डिवाइस से लॉग आउट करने के विकल्प को चुन सकते हैं या फिर paytm वेबसाइट पर जाये और 24X7 हेल्प का चयन करने के बाद 'रिपोर्ट ए फ्रॉड' के विकल्प को चुने।
- यहाँ पर अपनी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएँगी। यहाँ पर आपको अब अपने एकाउंट ओनरशिप का एक प्रमाण प्रस्तुत करना होगा , जो की डेबिट/क्रेडिट कार्ड का विवरण हो सकता है। इसमें paytm खाते के लेन -देन के लिए एक कन्फर्मेशन ईमेल या sms , फ़ोन नंबर की ओनरशिप का प्रमाण या खोये या चोरी हुए फ़ोन के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट प्रूफ भी हो सकता है। एक बार जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है , तो फिर paytm आपके खाते को ब्लॉक कर देगा , जिसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज प्राप्त होगा।
GOOGLE PAY ACCOUNT
अगर आप अपने फोन पर पेमेंट के लिए गूगल पे अकाउंट का इस्तेमाल करते है ,तो फिर चोरी होने या फिर खो जाने की स्थिति में इसे आसानी से ब्लॉक करा सकते हैं।
- गूगल पे अकाउंट को ब्लॉक कराने के लिए users हेल्पलाइन नंबर 18004190157 पर काल कर सकते हैं और पसंदीदा भाषा चुने सकते हैं।
|
|
| GPay |
- यहाँ पर सेलेक्ट राइट ऑप्शन में other इशू को चुने। फिर यहाँ पर किसी विशेषज्ञ से बात करने का विकल्प चुनने के लिए कहा जायेगा। आप यहाँ पर विशेषज्ञ से बात कर अपने गूगल पे अकाउंट को ब्लॉक करा सकते हैं। वैसे ,आपको बता दें की वैकल्पिक रूप से एंड्राइड यूजर अपने डाटा को रिमोटली भी डिलीट कर सकते हैं।
PHONE PAY ACCOUNT
आप अपने फ़ोन पे अकाउंट को भी आप आसानी से ब्लॉक करा सकते हैं। इसके लिए आपको इन स्टेप को फॉलो करना होगा :
- फ़ोन पे users को 08068727374 या 02268727374 पर काल करना होगा। पसंदीदा भाषा चुनने के बाद आपसे पूछा जायेगा की क्या आप अपने फ़ोन पे अकाउंट में किसी समस्या की रिपोर्ट करना चाहते हैं , उपयुक्त नंबर दबाएं।
- इसके बाद आपको पंजीकृत नंबर दर्ज करना होगा और पुस्टि के लिए एक otp भेजा जायेगा। इसके बाद otp प्राप्त नहीं होने के विकल्प का चयन करें। आपको सिम या डिवाइस के गुम होने की रिपोर्ट देने का विकल्प दिया जायेगा ,उसे चुने।
- फिर आप एक प्रतिनिधि के साथ जुड़ेंगे जो कुछ विवरण जैसे की फोन नंबर , ईमेल आईडी , अंतिम भुगतान ,अंतिम लेनदेन का मूल्य आदि प्राप्त करने के बाद फ़ोन पे अकाउंट को ब्लॉक करने में आपकी मदद करेगा।
इस तरह PAYMENT APPS को ब्लॉक करा सकते हैं।
Sahi hai
ReplyDelete