गेमर्स से बने गेम डेवलपर

         गेमर्स से बने गेम डेवलपर 

Minecraft coding for kids: How it can set your child up for life - FunTech  Blog

The Best Video Games for Kids | PCMag
आज के दौर में शायद ही कोई बच्चा या किशोर हो ,जिसे स्मार्ट फ़ोन ,लैपटॉप आदि पर ऑनलाइन गेम खेलना पसंद न हो। लेकिन अगर वे चाहें ,तो खुद को गेमर्स के बजाय गेम डेवलपर के तौर पर आगे बढ़ा सकते हैं। बहुत से ऐसे प्लेटफार्म हैं ,जहाँ कोडिंग या फिर बिना कोडिंग के भी गेम डेवलप करना सीखा जा सकता है :

       ऑनलाइन गेम्स डेवलप और डिजाइन करने के लिए प्रोग्रामिंग भाषा की अच्छी जानकारी बहुत जरुरी है। आमतौर पर शौकिया या फिर पेशेवर  गेम डेवलपर्स को 2डी गेम्स बनाने के लिए एक्शन स्क्रिप्ट ,जावा ,C++ या कुछ अन्य जटिल प्रोग्रामिंग भाषा सीखनी होती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की जो बच्चे या किशोर एक लाइन भी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज लिखना नहीं जानते ,वे गेम डेवलप नहीं कर सकते हैं। आजकल ऐसे कई गेम मेकिंग टूल हैं ,जिनके लिए कोडिंग की आवश्यकता नहीं होती है। आप आसानी से ड्रैग- एंड- ड्राप इंटरफ़ेस ,ग्राफिक्स एडिटर ,लेवलएडिटर , स्पेशल इफ़ेक्ट व अन्य टूलसेट के  माध्यम से ऑनलाइन गेम बना सकते हैं। ये गेम क्रिएटर्स प्लेटफार्म न सिर्फ बेहतरीन टूलसेट प्रदान करते हैं ,बल्कि गेम डेवलपर्स को अपने गेम को एप्प स्टोर , गूगल प्ले स्टोर के साथ अंन्य एप्प स्टोर पर मोनेटाइज और पब्लिस करने की सुविधा भी प्रदान करते हैं। 

गेम मेकर स्टूडियो 

GameMaker Studio 2 makes it easier to create 2D games on the Mac |  VentureBeat

गेम डेवलप करना सीखने के लिए यह एकदम सही गेम प्लेटफार्म है। खासकर उन लोगों क लिए जो प्रोग्रामिंग  लैंग्वेज के बारे में बिलकुल भी नहीं जानते हैं। इसमें आप बिल्ट इन स्क्रिप्ट गेम मेकर की मदद  से शानदार 2डी  गेम बना सकते  हैं। इस सॉफ्टवेयर के साथ यूजर एनीमेशन ,फॉण्ट ,कैरेक्टर आदि इम्पोर्ट कर सकते हैं। इससे गेम तैयार  हो जायेगा। इसमे आपको 2डी गेम्स बनाने के लिए शेडर इफेक्ट्स और बॉक्स 2डी फिजिक्स इंजन का सपोर्ट भी मिलता है। गेममेकर स्टूडियो का सपोर्ट भी मिलता है। गेममेकर स्टूडियो का एक्सपोर्ट मॉड्यूल गेमर्स को गेम बनाने में मदद करता है। इसमें पशु बटन की मदद से गेम को मल्टीपल प्लेटफार्म जैसे कि पीसी ,एंड्राइड ,आइओस,एचटीमएल 5 के साथ मोबाइल आदि पर एक्सपोर्ट किया जा सकता है। यह पीसी के लिए उपलब्ध बेहतरीन गेमिंग सॉफ्टवेयर में से एक है। स्पेलूंसी (पीसी ),एसेफऑफ़ लुफ्तवाफे (एंड्राइड ) जैसे कुछ बेहतरीन गेम  गेममेकर के टूलसेट का उपयोग करके ही बनाये गए हैं।

स्टैंसिल 

Trending 10 BEST Video Game Design & Development Software 2021

स्टैंसिल भी ऑनलाइन गेम डेवलप करने का शानदार प्लेटफॉर्म है। यह एक तरह से आपका अपना पोर्टेबल गेम स्टूडियो है ,जो शानदार टूलसेट और व्यापक प्लेटफार्म क सपोर्ट करता है। यह प्लेटफार्म उन लोंगो के लिए है जो कडिंग बिलकुल नहीं जानते हैं , पर गेम क्रिएट करना चाहते हैं। यह बेस्ट ड्रैग- एंड- ड्राप इंटरफ़ेस प्रदान करता है है। इसका इंटरफ़ेस एमआईटी स्क्रैच प्रोजेक्ट से प्रेरित है। सॉफ्टवेयर डेवलपर ने नए फीचर्स को जोड़कर एमआईटी की परियोजना  को एडिट किया है। इसकी मदद से कोड ब्लॉक को खींचना और छोड़ना बड़ा आसान हो जाता है। खास बात है की यह सॉफ्टवेयर प्रोग्राम एडवांस गेम डेवलपर्स को अपना कोड लिखने, कस्टम क्लास और लाइब्रेरी को इम्पोर्ट करने की सुविधा भी देता है ,जिससे  अपनी पसंद के हिसाब से गेम्स डेवलप करने की पूरी आजादी मिल जाती है।  डेवलपर्स सॉफ्टवेयर के बेहरीन सीन डिजाइन का उपयोग करके गेम को और बेहतर बना सकते हैं। स्टैंसिल बेसिक की मदद से आप न सिर्फ मुफ्त में फ़्लैश गेम बना सकते है , बल्कि अपने गेम को अपनी वेबसाइट पर पब्लिस भी कर सकते हैं ,लेकिन गूगल प्ले स्टोर ,विंडोज ,मैक , आइओस पर गेम पब्लिस करने के लिए पैसे खर्च करने होंगे। 

कंस्ट्रक्ट 2 

Changing Game Development Forever: the Construct Game Engine | by Mammoth  Interactive | Medium

अगर एक लाइन भी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज लिखना नहीं जानते और इस दिशा में आगे बढ़ाना चाहते हैं ,तो इस सॉफ्टवेयर की मददसे आसानी से गेम तैयार कर सकते हैं। यह गेम डैवलपमेंट टूल पूरी तरह से जीयूआई बेस्ड है  यानी सब कुछ ड्रैग -एंड -ड्राप के जरिये करना होगा। यह यूजर को 2डी गेम बनाने की सुविधा देता है। इसके एचटीएमएल 5  गेम बिल्डरर की मदद से कोई भी गेम डेवलप करना सिख सकता है। यह प्लेटफार्म उन लोंगो के लिए बढ़िया है ,जो शौकिया गेम डेवलप करना चाहते हैं या फिर उनके लिए भी जो गेम मेकिंग को लेकर गंभीर हैं। यह एनीमेशन ,डिजाइन और गेम लॉजिक की मूल बातें सीखा सकता है.पेशेवर गेम डेवलपर एंड्राइड और आईओएस डिवाइस के लिए  गेम बनाने के लिए इसे आजमा सकते हैं। 

टिंकर 

Coding For Kids, Kids Programming Classes & Games | Tynker

इस प्लेटफार्म से 6 करोड़ से अधिक बच्चे जुड़े हुए हैं। यह स्टोरी बेस्ड लर्निंग प्लेटफार्म है , जहां बच्चे ब्लाक बेस्ड कोडिंग के जरिये बेसिक कोडिंग सीख सकते हैं।  बच्चे ड्रोन उड़ा न के लिए कोड करना , बार्बी के साथ प्रोग्राम करना या रोबोट को नियंत्रित करना सीख सकते हैं।  इसमें कोडिंग  सीखने के लिए पहेलियों और गेम की मदद ली जाती है।  ब्लाक कोडिंग  के जरिये गेम ,मैथ आर्ट ,ऍप्स आदि बनाना आसान हो जाता है। यहां पर जावास्क्रिप्ट और पाइथन के बेसिक जान सकते हैं। यह ऍप आइओस के लिए उपलब्ध है।        

   

 

Post a Comment

Previous Post Next Post